भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर स्थानीय दशहरा मैदान पर रविवार रात दंगल का आयोजन श्री खेड़ापति कांटे वाले हनुमान मंदिर की व्यवयामशाला के तत्वावधान में किया गया। आयोजन में हरियाणा और मध्यप्रदेश के इंदौर, कुक्षी, रतलाम, बेटमा, खाचरोद के साथ कई जिलों के पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे। शाम 5 बजे मंच पर श्रीहनुमान के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथि समाजसेवी प्रफुल्ल जैन, कलसिंह भाबर, सुरेशचंद्र जैन, नटवर बामनिया, राजेन्द्र सिंह नायक, गौरव खंडेलवाल, सुशीला प्रेम भाबर ने कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इसके पश्चात आयोजन सामिति के सदस्यो भूपेश भानपुरिया, राजेश वागरेचा, बंटी ब्रजवासी, तुलसी ब्रजवासी, राजू राठौड़, विक्की बन्ना, निलेश केवट, लोहित झामर और मुख्य अतिथियों ने पंडित हरीश शर्मा के साथ मिलकर मंच पर पूजा अर्चना कर श्रीहनुमान की पूजा अर्चना कर रेफरियों के साथ मेट की पूजा भी की। आयोजन में कुल 40 कुश्तिया खेली गई। इसमें दूर-दूर आई लड़कियों की कुश्तियां आकर्षण का केंद्र रही स मंच के चारो और हजारों दर्शक पहलवानों का उत्साहवर्धन करते रहे स यह पहलवान रहे विजेता राम यादव इंदौर प्रदेश केसरी, मध्य प्रदेश, दीपक हुड्डा इंटरनेशनल पहलवान हरियाणा, बलराज अखाड़ा दिल्ली के वीरेन्द्र कुमार, विजय भाटिया मल्हार आश्रम इंदौर, सूरज चौहान मल्हार आश्रम, लोकपाल मोहर चन्दन गुरु व्यायाम शाला इंदौर, गौरव चौधरी ब्रजवासी बजरंग दल अखाड़ा कुक्षी, विजय शर्मा इंदौर, विकास केथवास इंदौर, यश यादव मल्हार आश्रम इंदौर, गोलू गवली रतलाम, शुभम रायगेर गवली रतलाम, धर्मेन्द्र सिंघाड़ झाबुआ, विशाल यादव कनाड, कुलदीप यादव देवास, संदीप पहलवान इंदौर, सुनील यादव कनाड, कुलदीप यादव देवास, बलराम पटेल फतियाबाद, सन्नी जाटव मल्हार आश्रम इंदौर, केजेस केलोनिया मल्हार आश्रम इंदौर, मनीष कीर देपालपुर, दीपक चौहान झाबुआ, विजय बाथम बेटमा, महिला पहलवानों में रानी राणा मल्हार आश्रम इंदौर, रानी ब्रजवासी कुक्षी मल्हार आश्रम इंदौर, अंजली चांदना इंदौर, भूमिका नायक इंदौर, राधिका ब्रजवासी कुक्षी, नेहा सोलंकी खाचरोद, श्रद्धा भाट खाचरोद ने विजय प्राप्त की। महिला पहलवानो की कुश्ती खासी आकर्षण केंद्र रही कार्यक्रम में समाजसेवी ब्रजेन्द्र चुन्नू शर्मा के प्रतिनिधियों के रूप में राजबाड़ा मित्र मंडल के जितेंद्र पटेल, अंकुश कांठी, हितेश सोलंकी, बंटी ब्रजवासी और उपाध्याय भी पहुंचे। आयोजन में मेघनगर के भी कई पहलवानो ने भाग लिया, इसमें मेघनगर के पहलवान रवि ब्रजवासी ने बहुत कम समय मे अपने जोड़ीदार पहलवान को पटकनी दे दी। वही मेघनगर के ही कलसिंह भूरिया और जानिसार ने भी रोमांचक मुकाबले में कुश्ती में विजय रहे। इंदौर से विशेष रूप से उपस्थित राकेश यादव ने मंच से ही कुश्ती की शानदार कामेंट्री कर लोगो की वाहवाही बटोरी। दंगल में बाहर से विशेष रेफरी भी बुलाये गये थे जिसमें अजय वैष्णव इंदौर, विजय पंड्या रतलाम, डॉ श्याम सिंह चंद्रावत खाचरोद, गट्टू पहलवान देपालपुर प्रमुख थे। कुश्ती के संयोजक बंटी ब्रजवासी, भूपेश भानपुरिया, राजेश वागरेचा ने मेघनगर में पहली बार हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की। शेरू पहलवान कुक्षी और झाबुआ के सुशील शर्मा ने भी इस दंगल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले में पहली बार इस आयोजन को करने के लिए आयोजको का भी सम्मान मुख्य अतिथियों ने किया। विजेताओं और उपविजेताओं को मंच पर शील्ड देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीष गिरधाणी ने किया जिनका स्वागत समिति के सदस्यो शील्ड देकर किया Post navigation राहुल गांधी के 30 अक्टूबर को दौरे को लेकर कांग्रेसियों ने बनाई रूपरेखा सेंट मेरी पेटलावद ने सेंट अर्नाल्ड स्कूल को पराजित कर जीता इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट