जीवनलाल राठौड़, पेटलावद
नगर के निलकंठेश्वर महादेव मंदिर से चुनरी यात्रा का प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए 5 किमी का सफर तय कर भद्रकाली माताजी मंदिर पहुंची। 72 मीटर की चुनरी भक्तों द्वारा मां को चढ़ाई गई। चुनरी यात्रा का नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत व जलपान कर अभिनंदन किया गया। नगर में प्रथम बार चुनरी यात्रा का आयोजन रखा गया, जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और यात्रा को सफल बनाया। चुनरी यात्रा में सबसे आगे बैंड-डीजे और घोड़े पर सवार श्रद्धालु सहित जन मानस और महिलाओं ने चुनरी को उठा रखा था। आयोजक मंडल में विनोद पुरोहित, पं.नरेंद्र नंदन दवे, ललित भंडारी, विठ्ठल धानुक सहित श्रद्धलु साथ में चल रहे थे। चुनरी यात्रा का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, शंकर राठौड़, मिथलेश भाटी, सुरेश प्रजापति, मनोज जानी, राजेश यादव, निलेश सिंह कुशवाह, रविराज पुरोहित, नीरज गोयल सहित सैकड़ों नागरिकों ने किया। वहीं भद्रकाली माताजी मंदिर पर पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष उंकार भाई पाटीदार ने पुष्प वर्षा कर चुनरी कलश यात्रा का स्वागत किया। मां भद्रकाली के दरबार में पहुंचकर सर्वप्रथम चुनरी लेकर माताजी की परिक्रमा की गई, जिसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर 72 मीटर की चुनरी माताजी को चढ़ाई गई। महाआरती के पश्चात समिति द्वारा सभी भक्तों को फलहारी खिचड़ी और खीर की प्रसाद वितरण की गई। समिति द्वारा चुनरी यात्रा में प्रत्यश अप्रत्यश और सभी प्रकार से सहयोग करने वाले सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *