जीवनलाल राठौड़, पेटलावद ग्राम बाछीखेड़ा में ग्रामीणों का मतदान करने के विरोध का स्वर रुकने का नाम हीं नहीं ले रहा है। रविवार को भी शिक्षा विभाग की टीम ईवीएम और वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन करने बाछीखेड़ा पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन में हिस्सा ही नहीं लिया और अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक मुख्य ग्राम में ग्राम पंचायत भवन नहीं बनाया जाएगा। हम मतदान की किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि हमारी बात सुनी नहीं जा रही है। इसलिए हम मतदान का बहिष्कार करते है। बीआरसी राजेश पाटीदार और नायब तहसीलदार गजराज सिंह सोलंकी अपनी टीम के साथ प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों के विरोध के चलते वीवी पेड मशीन का प्रदर्शन नहीं हो सका। वहीं ग्राम पंचायत से लगे अन्य फलिया कतिजापाड़ा में वीवीपेड का प्रदर्शन किया गया जहां 60 से 70 लोगों ने प्रक्रिया में भाग लिया। घर घर लगे विरोध के बोर्ड ग्राम बाछीखेड़ा में पहले ग्रामीणों ने सार्वजनीक रूप से विरोध किया किंतु आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने उस विरोध प्रदर्शन को सख्ती के साथ बंद करवाया तो शनिवार से लोगों ने विरोध का दूसरा तरीका अपनाते हुए अपने अपने घरों के बाहर एक छोटा पोस्टर लगाया जिसमें लिखा हुआ है मेरा परिवार मतदान नहीं करेगाा। क्योंकि पंचायत के मुख्य ग्राम में पंचायत भवन नहीं बन रहा है। इस संबंध में बीआरसी राजेश पाटीदार से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पंचायत के मुख्य ग्राम बाछीखेड़ा में ईवीएम मशीन की जानकारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद हमने पंचायत के फलिए कतिजापाड़ा में ग्रामीणों को जानकारी दी। 14पीईटी-05ई- बाछीखेड़ा से मशीन पेक कर वापस लौटता हुआ दल. Post navigation आचार संहिता का हवाला देकर शांति समिति की बैठक में नायब तहसीलदार अलावा बोले नवरात्रि में 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर बजा तो होगी कार्रवाई,नागरिकों ने कहा आप हमारी धार्मिक आजादी छीन रहे हो ? 72 मीटर की चुनरी लेकर भद्रकाली माताजी मंदिर पहुंचे हजारों माताभक्त