जीवनलाल राठौड़, पेटलावद रिटर्निंग अधिकारी हर्षल पंचोली के द्धारा जानकारी देते हुऐ बताया गया कि आदर्श आचार सहिता के परिपालन क्षेत्र में चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार करवाया जा रहा है। इसी कम मे पेटलावद क्षेत्र के समस्त प्रिटिंग प्रेस आपरेटरों व फलेक्स, बैनर,पोस्टर, आदि छापाई करने वाले समस्त आपरेटरो की जल्द ही एक बैठक रखी जा रही है। रखी जाएगी निगरानी इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी के द्धारा बताया गया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के बैनर पोस्टर या फ्लैक्स आदि लगाने से पुर्व विधिवत अनुमति लेना आवश्यक है वही इस सबंध मे आपरेटरो के द्धारा बिना अनुमित के क्षैत्र मे धडल्ले से फलेक्स छापे जा रहे है जिसकी लगातार शिकायते प्राप्त हो रही है। जिसके चलते सभी आपरेटरो को सचुना जारी करते हुऐ एक बैठक रखी जावेगी और चुनाव आयोग के निदेर्श का पालन करने सबंधी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यदि कोई भी प्रिटिंग प्रेस अथवा फ्लेक्स निर्माता बिना अनुमति से छपाई करता है तो इस सबंध में नियम अनुसार सख्त कारवाई की जाएगी। Post navigation 72 मीटर की चुनरी लेकर भद्रकाली माताजी मंदिर पहुंचे हजारों माताभक्त नंदर माता मंदिर में मन्नतधारियों का लगा तांता