विजय मालवी, बड़ी खट्टाली प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी खट्टाली से मालवई तक पैदल यात्रा रविवार को निकाली गई। खट्टाली के चारभुजा मंदिर से सुबह यात्रा शुरू हुई थी। जो शाम 5 बजे आलीराजपुर पहुंची। हाटगली, एमजी रोड, बस स्टैंड होते हुए उमराली रोड से मालवई पहुंची। यहां मां चामुंडा के दर्शन किए। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा माता के दरबार में भजन कीर्तन भी किया। महाप्रसादी का लाभ कई श्रद्धालुओं ने लिया। पदयात्रियों ने 25 किमी से ज्यादा का सफर तय किया। पदयात्रा के दौरान 200 श्रद्धालुओं के लिए पानी, फलहार व भोजन की व्यवस्था की गई थी। यह यात्रा का छटा वर्ष था। पदयात्रा के दौरान पैदल जत्थो के रूप में श्रद्धालु डीजे पर भजनों की सुमधुर स्वरलहरियों पर नाचते-झूमते थिरकते मंदिर पहुँचे। वही श्रद्धालुओं के जयकारो से माहोल धर्ममय नजर आया। पदयात्रा के दौरान भोजन की व्यवस्था– पदयात्रा के दौरान 200 श्रद्धालुओं के लिए भोजन व फलहार की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। जिसमे भोजन व फलहार की व्यवस्था चारभुजा गरबा मंडल द्वारा किया गया। आकर्षक श्रृंगार किया – मालवई स्थित मां चामुंडा के मंदिर में रविवार को माताजी की महाआरती का आयोजन में श्रंगार और आरती का लाभ भक्तो ने लिया। Post navigation भव्य चुनरी कलश यात्रा के साक्षी बने हजारों धर्मावलंबी, 201 मीटर की चुनरी यात्रा माता को ओढ़ाई मां की भक्ति में लीन हुए ग्रामीण धर्मावलंबी