मुकेश परमार, क्राइम रिपोर्टर एक्ट्रोसिटी एक्ट में कोर्ट द्वारा मामला दर्ज होने के बाद फरार चल रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने आज झाबुआ की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। स्पेशल जज यशवंतसिंह ने उन्हें जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। आज ही लक्ष्मणसिंह नायक की ओर से अर्जेंट सुनवाई की जमानत याचिका फाइल की गई थी। जिसकी सुनवाई न्यायालय ने कल तक के लिए टाल दी है। अब भाजपा जिला उपाध्यक्ष की एक्ट्रोसिटी एक्ट मामले में जमानत का फैसला कल अदालत देगी। गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता एवं थांदला नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनीष बघेल के परिवार पर लक्ष्मणसिंह नायक के खिलाफ एक्ट्रोसिटी एक्त के तहत मामला दर्ज किया गया था। एक निजी परिवाद की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामला दर्ज किया था। Post navigation अंधे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर पर कार के रुकते ही घात लगाए 6 लुटेरों ने दिया लाखों की लूट की वारदात अंजाम, क्षेत्र में फैली दहशत आधार का कहां होगा इस्तेमाल, पढि़ए इस खबर में