पियुष चन्देल अलीराजपुर
—–

अलीराजपुर के स्थानीय राजराजेश्वर मंदिर राजवाड़ा पर कमला ओझा, मंदाकिनी शुक्ला, उर्मिला जोशी के मुख्य आतिथ्य में ब्राम्हण समाज एवं समाज की महिला मण्डल ने सम्मान समारोह का आयेजन कर इसी मंदिर पर सम्पूर्ण सावन मे एक माह के धार्मिक कार्यक्रमों यथा 21 लाख शिवलिंग निर्माण, शिव पुराण, श्रीमद् भागवत् कथा, पंचकुण्डात्मक यज्ञ, भण्डारा, अखण्ड रूद्रपाठ, शतचंडि पाठ निरंतर जलाभिषेक के आयोजकों, यजमानों, सहयोगकर्ताओं, मंदिर समिति, पुजारी तथा व्यवस्थापकों का सम्मान किया।
श्री परशुराम वेद प्रचार अनुष्ठान समिति मध्यप्रदेश के संयोजक, पांचो यजमान सेना महेश पटेल, बबली मकु परवाल, प्रकाशचन्द्र राठौर, पूर्णिमा अरूण व्यास तथा सुमन बेन कुलकर्णी आम्बुआ को श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुजारी गोविन्द जोशी, कथावाचक कमलेश नागर (नानपुर) मंदिर समिति सदस्य निरंजन मेहता, प्रमोद मंत्री, गोविन्द जोशी सर, रामनाथ यादव, सुरेश माहेश्वरी, शिवा वाणी, मदनलालजी राठौर तथा रवि जोशी का श्रीफल एवं उपयोगी वस्तु प्रदान कर सम्मान किया गया।
गोविन्द जोशी सर ने अपने उद्बोधन में कन्हैयालाल राठौर, बद्रीलाल राठौर, कृष्णकांत बेडि़या (मिडिया प्रभारी), घनश्याम मोदी तथा जगदीश राठौर की सेवाओं को उत्कृष्ट निरूपित करते हुये उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से अलीराजपुर नगरी धन्य हो गई। एक माह का कार्यक्रम एक इतिहास बन गया। अलीराजपुर के सारे ही ब्राम्हण, ब्राम्हण समाज, ब्राम्हण समाज महिला मण्डल, व अन्यत्र स्थानों से पधारे 30 विद्वान ब्राम्हणों की उपस्थिति से नगर में महाकुंभ आयोजित हो गया। नगर के समस्त समाजों के महिला पुरूषों ने इस महाकुंभ में तन मन एवं धन से सहयोग कर सहभागिता की। ऐसे ही कार्यक्रम प्रतिवर्ष करवाते रहना हमारा लक्ष्य रहेगा। कार्यक्रम की सम्मान सामग्री व्यवस्था सोनल मूर्ति, पूर्णिमा जोशी व प्रतिभा पंचोली ने की। कार्यक्रम का संयोजन विनिता शर्मा, सुधा पाठक, प्रमिला शर्मा व संगीता ओझा ने किया। कार्यक्रम का संचालन वेंकटेश मूर्ति ने किया। आभार प्रदर्शन पूर्णिमा व्यास ने किया। प्रसादी व्यवस्था सूरज जोशी, संध्या ओझा व सुनिता मेहता ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *