पियुष चन्देल अलीराजपुर – अलीराजपुर में असाडा राजपूत समाज द्वारा गणेशोत्सव के अंतर्गत 10 दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। समाज के शिव भजन मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गयी। मंगलकर्ता अंतर्यामी रिद्धि सिद्धि के तुम हो स्वामी, गौरी ललन गणराज, देवा हो देवा गणपति देवा, नीलकण्ठ उमापति सबसे निराला है, छुप छुप आते हो जी माखन चुराते हो, ये तो प्रेम की बात है उद्धो, एक नजर कृपा की कर दो सावारियां गिरधारी, श्याम सलोनी सूरत के दीवाने हो गए आदि भजनों से स्वर लहरियों ने सुमधुर समां बांध दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ गजेन्द्र सिंह राठौर, बिजेन्द्र सिंह तंवर, हेमंत सिंह सिसोदिया,राजेश सिंह राठौर, अशोक सिंह सोलंकी, उमेश सिंह वर्मा, पदम सिंह पंवार, विश्वजीत सिंह तंवर, ज्ञानेन्द्र सिंह चावडा, विक्रान्त सिंह राठौर, दीपक सिंह सिसौदिया, सचिन सिंह वाघेला व समाज के अन्य सदस्यों ने भजनों का आनंद लिया । भजन समाप्ति के पश्चात आरती उतार कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे शिव भजन मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह वर्मा ने उपस्थित सभी समाज जन का आभार माना। Post navigation एक माह के धार्मिक कार्यक्रमों के यजमानों, आयोजकों, सहयोगकर्ताओं का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 3 लाख 96 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त कर सप्लाइयर को किया गिरफ्तार