रितेश गुप्ता, थांदला
स्वंतत्रता दिवस पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा नगर में रैली निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस का पर्व सावन रिमझिम फुआरों के बीच मनाया गया। नगर के हृदय स्थल आजाद चौक पर नप अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अवसर पर एसडीएम अनिल भाने, एसडीओपी एमएस गवली, थाना प्रभारी कुशलसिंह रावत, नपा उपाध्यक्ष मनीष बघेल पार्षद पीटर बबेरिया, गजेन्द्र चौहान, आनंद चौहान, लक्ष्मण राठौर, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश भट्ट, काग्रेस जिला उपाध्यक्ष नगीन शाह, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित शाह, अरविन्द रुनवाल, पारस तलेरा, महेश नागर, शांतिलाल सोलंकी, राकेश सोनी, जसवंत भाबर, जितेन्द घोड़ावत, जितेन्द्र धामन, विकास रावत, पूर्व नप अध्यक्ष राजेश डामोर, सुधीर भाबर सहीत जन प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं राजनैतिक दलों के पदाधीकारी, पत्रकारगण, स्कूल स्टाफ, स्कूली बच्चे एवं नगरवासी उपस्थित थे मुख्य समारोह स्थल पर जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर द्वारा ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सेवानिवृत अध्यापक चन्द्रकला गाडन को सेवानिवृति के उपरान्त भी नि:शुल्क दी जा रही सेवाअंो हेतु पुरस्कृत किया गया। साथ ही नगर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट सेवा देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। बारिश के चलते दशहरा मैदान पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द किया गया। साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर, भाजपा कार्यालय एवं दाउदी बोहरा समाज मस्जिद पर विधायक द्वारा मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, अशोक अरोरा की उपस्थिति में व नगर परिषद कार्यालय पर सीएमओ भरतसिंह टांक द्वारा नप अध्यक्ष बंटी डामोर, अशोक चौहान, लेखापाल बापु सिंह, शीतल जैन, विजय गिरी, अभिषेक परिहार, गौरांक राठौर, धार्मिक आचार्य, यशदीप अरोरा सहीत नपा कर्मचारियों की उपस्थित में किया गया। मार्केटिंग सोसाइटी पर प्रबंधक बीएल पाटीदार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समस्त शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुख द्वारा झंडावंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *