रितेश गुप्ता, थांदला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर झंडावंदन किया गया।झंडावंदन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नगीन शाहजी ने किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान गाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोरए प्रदेश सदस्य गुरुप्रसाद अरोड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कादर शेख, थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलामकादर खान, पार्षद आनंद चौहान, काऊ जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, युवा नेता जसवंत भाबार, कालुसिंग नलवाया, नंदकिशोर शर्मा, महेंद्र नागर, जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य मोईनुदीन सैयद, सुधीर भाबर, आईटी सेल अध्यक्ष हरीश पंचाल, कमलेश सोनी, विलियम डांगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation नगर के हृदय चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया झंडावंदन कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे और तब तक मेहनत करे जब तक कांग्रेस का परचम न लहराए : डॉ. भूरिया