राज सरतलिया, पारा क्षेत्र के ग्राम धमोई में सोमवार रात को अपने घर से शराब पीने निकले एक अधेड़ रडू पिता सिंगा 60 वर्ष का शव मंगलवार सुबह धमोई तालाब के सूखे पड़े वेस्टवेयर नाले में मिला। चौकी प्रभारी रमेश कोली ने बताया कि रडू के परिवारजनों ने बताया कि वो रात को अपने घर से धमोई तालाब की तरफ नहर के पाइप पर से चल कर शराब पीने के लिए जा रहा था। रडू की मौत जाते समय हुई या आते समय ये जानकारी अज्ञात है। परिवारजनों के तलाश करने पर रडू का शव पाइप के करीब 40 फीट नीचे नाले में सुबह 6.30 बजे मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार धमोई के ग्रामीण प्रतिदिन इस पाइप से गुजरते हैं। चौकी प्रभारी रमेश कोली के अनुसार पाइप के नीचे नाले में बड़े. बड़े पत्थर पड़े हैं जिस पर से गिर कर रडू का सिर फट गया और उसके पैर का टखना भी टूट गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया। Post navigation वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार महामंडलेश्वर 1008 स्वामी प्रणवानंद सरस्वतीजी ग्रामीणों के बीच जगा रहे धर्म का अलख