भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर स्थानीय रामदल अखाड़े में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा रखे गए एक सादे कार्यक्रम में हज पर जाने वाले हाजियों का गुलाब के फूलों की मालाएं पहनाकर इस्तकबाल किया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा रखे गए गरिमामयी कार्यक्रम का सफल संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जावेद खां ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम प्रजापत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश मेहता, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया, भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, सर्वधर्म मंच के अध्यक्ष सलीम कादरी, भारतीय पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष निलेश भानपुरिया, मेघनगर पत्रकार संघ के महासचिव पंकज बडोला, फारुख शेरानी, अल्पसंख्यक नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट जिया उल हक कादरी, अल्पसंख्यक मोर्चा थांदला के अध्यक्ष इमरान खान, अल्पसंख्यक मोर्चा पेटलावद के सानू सिसगर, इरशाद, मेघनगर रोटरी क्लब अपना के संरक्षक भरत मिस्त्री, डॉक्टर किशोर पडवाल, महेश प्रजापत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में उद्बोधन में तमाम जनप्रतिनिधियों ने हज पर जाने वाले सलीम शेख, ताहेरा शेख, एडवोकेट सलीम शेरानी, जुबेदा शेरानी आदि से देश में अमन चैन शांति का वातावरण हमेशा कायम रहे, ऐसी दुआएं करने की बात कही। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मेघनगर के द्वारा रखे गए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में सैकड़ों अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी एवं नागरिक व पत्रकार भी शामिल हुए पत्रकार संघ व रोटरी क्लब अपना ने भी किया हज्जे बेतुल्ला पर जाने वाले हाजियों का स्वागत किया। Post navigation काका से विवाद के बाद युवक बलवंत ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखी आत्महत्या की यह वजह आरती भानपुरिया कलाल समाज कलचुरी सेना की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत