भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर अपने सेवा भाव के कार्यों का निरंतर कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं पानी के प्रवाह की तरह निरंतर समाज सेवा में बहने के साथ-साथ महिलाओं के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाली आरती भानपुरिया को समाज उत्थान के लिए प्रदेश में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई। भोपाल के डीबी मॉल के समीप कलचुरी सेना के कार्यालय में आरती निलेश भानपुरिया को कलचुरी सेना की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मंजू बारकिया एवं कलचुरी सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष कल्पना राय की अनुशंसा पर कलचुरी सेना संरक्षक समिति द्वारा कलचुरी सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झाबुआ जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कलचुरी भोपाल के कार्यालय पर कलचुरी सेना के प्रदेशाध्यक्ष कौशल राय, कलचुरी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री, संजय चोकसे, जिला संगठन मंत्री जीतू राय, प्रदेश प्रवक्ता वैभव, जिला संगठन मंत्री गौरीशंकर एवं भिंड से पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शिवहरे भी उपस्थित रहे। झाबुआ-अलीराजपुर के वरिष्ठ समाज जनों ने भी दी बधाई झाबुआ के कलाल समाज के समाजसेवी शांतिलाल पडियार, चंदूलाल पडियार, दशरथलाल भटेवरा, जनलाल भानपुरिया, वर्तमान झाबुआ-अलीराजपुर के कलाल समाज, डाडमचंद लोदावरा, पूर्व अध्यक्ष जयंतीलाल बसेर, दिनेश भानपुरिया, युवा कोर कमेटी के पंकज भटेवरा, पवन गहलोत, नीरज सोलंकी, पिंटू जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, रमेश राय आदि समाज बंधुओं ने भी भानपुरिया को दूरभाष पर शुभकामना देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation हाजियों का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा-रोटरी क्लब व नागरिकों ने किया इस्तकबाल भाबर ने किए असंगठित मजदूरों को स्मार्ट कार्ड का वितरण