रितेश गुप्ता, थांदला शासकीय महाविद्यालय संबधी तथा बालक छात्रावास की विभिन्न समस्याओ के बारे मे कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया किन्तु समस्याए हल नही हो पाई है। इसी संबध मे भाराछास द्वारा महाविद्यालयीन तथा छात्रावास की समस्याओ को लेकर तहसीलदार डावर तथा महाविद्यालय के प्राचार्य पीके संघवी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे बताया कि छात्रो को प्रवेश शुल्क रसीद के आधार पर छात्रावासो मे प्रवेश दिया जावे छात्रावास मे सीटे रिक्त होने पर कम प्रतिशत वाले छात्रो को प्रवेश दिया जावे तथा महाविद्यालय मे अध्ययनरत छात्राओ के लिये भी छात्रावास की व्यवस्था की जावे आदि समस्याओं को निराकरण नही होने पर आंदोलन करने की चेतावनी छात्रो द्वारा दी गई । इस अवसर पर छात्र नेंता सुनील चरपोटा , सुरमल , डागुर मावी , पवन , भारत, उदयसिंग , दीपक , राहुल, प्रदीप , आदि कई छात्र उपस्थित थे । ज्ञापन का वाचन छात्र नेता आशीश कटारा ने किया । Post navigation पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने मरीजों को वितरित किए फल-बिस्किट टेम्पो चालक-फल विक्रेता के विवाद में बीच बचाव करने आए आरक्षक पर लगे आरोप, एसपी ने आरक्षक को निलंबित