रितेश गुप्ता, थांदला पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन स्व. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा थांदला के नगर मंडल अध्यक्ष इमरान खान (गोलू) के नेतृत्व में मरीजों को फल-बिस्किट का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जुनैद खान, झाबुआ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री फारुख शैरानी, मदरसा बोर्ड के जिलाध्यक्ष इरफान पठान, अब्दुल सलाम, फाखरू शेख, शहजाद कुरैशी, काइज बोहरा, सुरेश राठौड़, इमरान अली बोहरा, युसूफ खान, फरहान काजी, राशीद खां, मोहसिन निजामी, तौसिफ निजामी, इमरान खां, नावेद खान मौजूद थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल-बिस्किट वितरण समारोह में मुख्य रूप से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश परस्ते मौजूद थे। Post navigation अखिल भारतीय संत सेवा समिति ने निकाली विशाल कावड़ यात्रा भाराछास ने महाविद्यालयीन- छात्रावास की समस्याओ को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन