हरीश राठौड़, पेटलावद शासकीय बालक उमावि बामनिया विकास खंड पेटलावद में एनसीसी उप इकाई की स्थापना होने से 19 जुलाई को इस नई गतिविधि में मप्र बटालियन एनसीसी रतलाम के कर्नल सौरभ मिश्र के आदेशानुसार अधिकृत सूबेदार अजीत सिंह हवलदार, अजय कुमार, प्राचार्य केयर टेकर प्रभारी अर्जुन मालवीय एवं एमके राठौड़ के सहयोग से छात्रों को दौड़, वजन, ऊंचाई एवं आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर 50 छात्रों का एवं 10 छात्रों का चयन रिजर्व के रूप में किया गया। इस गतिविधि का प्रारंभ होने से झाबुआ जिले को नई उपलब्धि मिली। छात्रों को सैनिक व अर्ध सैनिक बल में जाने का अवसर मिलेगा। यह जल सेना का प्राथमिक सेना प्रशिक्षण के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। Post navigation अस्थाई बस स्टैंड के समीप लगी दुकानों ने गंदगी में किया इजाफा, परेशान नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कलेक्टर का मॉर्निंग फॉलोअप ढाई घंटे में 7 पंचायतों का दौरा, सरपंच-सचिवों को जारी किए नोटिस एक की सेवा समाप्त