हरीश राठौड़, पेटलावद
जैन सोशल ग्रुप पेटलावद युथ द्वारा बंधुत्व के साथ मानसून का स्वागत बुधवार को खुशबू पैलेस में बहुत धूमधाम से किया गया। ग्रुप ने मानसून के स्वागत हेतु पार्टी की थीम इन्द्रधनुष जो कि मनमोहक होता है इसलिए रेम्बो रैंनिंग थीम पर पार्टी की गई। सभी मेम्बर के स्वागत हेतु गेट इंद्रधनुष के आकार का बनाया गया। रेम्बो रैंनिंग थीम में सभी कपल द्वारा रेड शर्ट रेड साड़ी गोगल्स और केप पहन कर आए जो कि बन्धुत्व प्रेम का परिचालक है। मिलन समारोह का शुभारंभ ग्रुप के अध्यक्ष संदीप बरबेटा द्वारा किया गया तथा ग्रुपके खुशबू रोहित कटकानी नीलम संदीप बरबेटा स्वीटि नयन भंडारी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के उच्चारण से की गई। पार्टी में बच्चो के साथ साथ कपल के बहुत ही मनमोहक गेम कराए गए। मुख्य रूप से कपल का डानशिंग गेम बहुत रोमांचक तथा आकर्षक था। भोजन व्यवस्था भारतीय संस्कृति को ध्यान में रख कर की गई।बरबेटा ने बताया कि ग्रुप का उद्देश्य प्रेम तथा बन्धुत्व के साथ जीव दया मानव सेवा तथा सामाजिक हित हेतु कार्य करना है। ग्रुप द्वारा समाज के गरीब वर्ग हेतु भोजन सामग्री, स्वास्थ्य हेतु दवा आदि जरूरी सामान उपलब्ध कराने हेतु एक फाउंडेशन बनाने हेतु ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा समाज के सभी लोगो से एक पहल की गई। इस सफल आयोजन के सूत्रधार सचिव स्वप्निल भंडारी उपाध्यक्ष मोनू मेहता कोषाध्यक्ष महेश भंडारी संस्कृतिक समिति के पदाधिकारी सचिन मोन्नत रोहित कटकानी तथा रामर्श दाता दीपेश मोन्नत तथा अनूप मेहता का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *