जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर थाने के अंतर्गत आज दोपहर को पुलिस जवानों से भर के जा रहे एक वाहन ने 5 बेजुबान पालतु पशुओं को रौंद डाला। इस हादसे में पांच निरीह पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पुलिस जवानों से भरा वाहन का ड्राइवर इस हादसे के बाद घबरा गया और उसने वाहन को रोड से नीचे उतार दिया। पुलिस जवानों से भरे वाहन तो हादसे का शिकार नहीं हुआ लेकिन रोड के नीचे उतर जाने से ट्रैक्टर की मदद से उसे वापस रोड पर बड़ी मशक्कत के बाद लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अलीराजपुर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। अब क्या इन निरीह पशुओं को रौंदने वाले इस वाहन पर पुलिस कार्रवाई करेगी या फिर वर्दी का रौब दिखाकर मामले को रफा-दफा कर देगी, जबकि इन निरीह पालतु पशु बकरा-बकरी के मालिक को आर्थिक क्षति देकर भरपाई करेगा……? Post navigation एम शिक्षा मित्र का शिक्षकों एवं संगठनों ने किया विरोध जैन सोशल ग्रुप का यूथ ने मानसून का किया धूमधाम से स्वागत