फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर
विगत 5 जुलाई को थाना आम्बुआ से घर आंगन के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई थी। फरियादी वसीम पिता मेहबूब बाइक एमपी 69 एम 8951 स्प्लेंडर होरो कंपनी की बाइक को घर के सामने खड़ी कर अंदर गया और वापस आकर देखता है कि बाइक नहीं है। इसके बाद आम्बुआ थाने पर पहुंचा और पुलिस ने धारा 379 भादवि का मामला दर्ज विवेचना शुरू की। आम्बुआ कस्बे में दो जगह लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों के हुलिए पता चले और इसके बाद आरोपी मुकाती पिता ज्ञानसिंह निवासी पनेरी थाना उदयगढ़ को गिरफ्त कर उसके पास से चोरी की बाइक हीरो स्प्लेंडर जब्त की। चोरी का दूसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। इस चोरी की पतारसी के लिए एसडीओपी जोबट के निर्देशन में थाना प्रभारी आम्बुआ उनि विकास कपीश, सउनि मोहम्मद अफजल खान, आर मनीष, आर रमेश का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *