गोपाल राठौड़, कट्ठीवाड़ा शिक्षा से जुड़े प्रत्येक नवाचार और योजनाओं का हम सहर्ष स्वागत करते हैं, ओर जमीनी स्तर पर उसे क्रियान्वित करने के ये भी कृत संकल्पित हैं। लेकिन एम शिक्षा मित्र के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति से हम बिल्कुल सहमत नही है। सम्पूर्ण प्रदेश में शासन ने केवल शिक्षा विभाग में ही इसे लागू करने के लिए आदेश क्यों जारी किए हैं। जब तक प्रदेश के समस्त विभागों में उपरोक्त व्यवस्था लागू नही की जाती, तब तक हम इसे शिक्षकों की गरिमा और आत्मसम्मान के खिलाफ मानकर इसे लागू करने से इनकार करते हैं। उपरोक्त बात संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के तहत कट्ठीवाड़ा मुख्यालय पर उपस्थित होकर ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत की।उल्लेखनीय है, की स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी समय मे शिक्षकों की उपस्थिति एम शिक्षा मित्र के माध्यम से लेने के निर्देश दिये हैं। उपरोक्त आदेश के विरोध में प्रदर्शन एवम ज्ञापन का आयोजन किया गया। नेत्र परीक्षण के लिए कट्ठीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकत्रित हुए शिक्षक अपनी कार्ययोजना के अनुसार रैली के रूप में खण्ड शिक्षा कार्यालय में उपस्थित हुए, और मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित किये गए ज्ञापन का वाचन किया गया। ततपश्चात ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी शरद क्षीरसागर को सौपा गया।ज्ञापन का वाचन धर्मेंद्र अवासिया ने किया, तथा रैली का संचालन हैदर अली ने किया। कार्यक्रम में साधना वर्मा, रमेश भिंडे, नारायण राव शिंदे, रामसिंह कनेश, रतनसिंह भिंडे, अनिल हरवाल, विनोद पाटीदार, नंदलाल तोमर, राजेश देवड़ा,सुधीर गुप्ता,प्रदीप बनाइट, सुधीर मिस्त्री, नरेंद्र परमार,राजेश गुप्ता, अनिता रावत, पद्मा तोमर,प्रमोदिनी मोहनिया, नासिर नकवी,महेश वरिया, धर्मेंद्र पटेल,दिग्गविजय सिंह मेवाल आदि उपस्थित थे। Post navigation गौशाला की गाये हुई फूड प्वाइजनिंग का शिकार, 23 की मौत कई गाये गंभीर घर आंगन से दिन दहाड़े बाइक चुराने वाले चोर को पुलिस ने धरदबोचा