मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ ही नहीं अपितु आसपास के क्षेत्र में यमदूत बन ओवरलोड चारपहिया वाहनों की दौड़ जारी है। इसके साथ ही इन्हें तथा दो पहिया वाहनों को नाबालिग बेरोकटोक दौड़ाकर दुर्घटना को न्योता ही नहीं दे रहें हैं, कई दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। क्षेत्र में जीप मैजिक तथा कई अन्य छोटे चार पहिया वाहन बस स्टैंड पर खड़ी कर उन में सवारियां भर दी जाती है यात्री बसों के आगे आगे यह वाहन ओवरलोड हालत में सडक़ पर साक्षात यमदूत बनकर दौड़ लगाते देखे जा सकते हैं क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं इन वाहनों की हो चुकी है जिसमें कई जान गवा चुके हैं तो कई अपंग होकर नरकीय जीवन जी रहे हैं। इन चार पहिया वाहनों में कुछ वाहन प्रभावशाली लोगों के हैं इन्हें रोकना पुलिस या परिवहन विभाग की साम्थर्य से बाहर लगता है हालांकि कभी-कभी ग्रामीण क्षेत्र के वाहन चालक जोकि इन पहुंच वाले वाहन मालिकों के वाहनों की आड़ में अपने वाहन डरे-सहमे कुछ ले देकर चलाते हैं वही कार्रवाई का खामियाजा भुगतने है प्रतिदिन ऐसे अनेक वाहन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। यही नहीं दो पहिया वाहन जिन्हें कई नाबालिग बगैर लाइसेंस तथा जरूरी कागजात के दौड़ाते रहते हैं उनकी रफ्तार इतनी तेज रहती है मानो कहीं आग बुझाने जा रहे हैं जब वह सडक़ पर फर्राटे भरते दिखता है तो अच्छे अच्छे वाहन चालको को उनका रास्ता छोडऩा पड़ता है ऐसे वाहन चालकों के परिजनों को भी कोई डर नहीं होता है वह बगैर किसी दुर्घटना की आशंका के बच्चों को वाहनों की चाबी सौंप देते हैं पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग भी देखते हुए अनदेखा कर दुर्घटना का इंतजार करते रहते हैं। Post navigation भ्रष्टाचार का माध्यम बनेगा ई अटेण्डेन्स – वाघेला, एम-शिक्षा मित्र का शिक्षको ने किया जोरदार विरोध अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने जिला कार्यकारिणी की घोषित, इन्हें मिली तवज्जो