सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट लेडगांव नयापुरा में दस्तक अभियान चला 7 दिन तक जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम एएनएम निशा समाधिया आशा कार्यकर्ता ममता पाटीदार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधिका परमार आशा सहयोगिनी संगीता मारू इनके द्वारा दस्तक अभियान लेडगांव नयापुरा में किया गया 7 दिन लगातार घर-घर जाकर दस्तक दी और वह आर एस के बारे में हाथ धोने के बारे में और जिंक की गोलियां के बारे में समझाइश दी। मधुकर कान्वेंट स्कूल में दस्तक प्रोग्राम किया गया सभी बच्चों का गोल घेरा बनाकर अध्यापक और सभी को एक जगह करके बताया हाथ कैसे धोना चाहिए विटामिन ए की दवाई 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई और ओआर एस कैसे बनाते हैं और जिंक की गोली दस्त वालों को वितरण की गई।इसी प्रकार शासकीय हाईस्कूल में भी बच्चों को दस्तक अभियान के बारे में बताया वह हाथ धुलाई कराई गई स्वच्छता के बारे में भी बताया गया व सभी बच्चों को जानकारी दी गई स्वच्छता के प्रति जागरुक किया सरदारपुर तहसील में समस्त ग्राम पंचायतों में दस्तक अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। Post navigation पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे नाबालिग भाइयो की मौत ब्लड डोनेशन थांदला 24*7 टीम थांदला का सर्वसम्मति से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत हुआ गठन, अजय सेठिया अध्यक्ष-संदीप उपाध्यक्ष सचिव मनोनीत