झाबुआ। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के ब्रह्रा संरक्षण मंे गुरू पूजन एवं गायत्री यज्ञ संपन्न हुा। गायत्री शक्ति पीठ बसंत काॅलोनी पर एक दिन पूर्व शाम 7 बजे समूह साधना मंे विश्व शांति एवं डाॅ. कलाम की शांति हेतु जाप किए गए। गायत्री परिजन विनोद जायसवाल ने बताया कि शक्तिपीठ से प्रातः 6 बजे प्रभात फैरी निकाली गई। जो नेहरू मार्ग, पुलिस लाईन, सिंचाई काॅलोनी, राजगढ़ नाका, आॅफिसर काॅलोनी, ब्लाॅक काॅलोनी होकर शक्ति पठ पर समाप्त हुई। प्रातः साढ़े 6 बजे ध्यान एवं जप संपन्न हुआ। प्रातः साढ़े 8 बजे से यज्ञ आरंभ हुआ। जिसमें एनपी गुप्ता, लिनेश पुरोहित, सरदार चोहान, दीपक त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, श्याम त्रिवेदी ने सपत्निक विशेष पूजन संपन्न किया। यज्ञ के पश्चात स्वास्थ्य अंतर्गत गीता विनोद परमार द्वारा ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जिसमें 40 परिजनों का परीक्षण किया गया। जोबट शक्तिपीठ पर स्थापित कार्निया संकल्प केंद्र हेतु भी प्रेरित किया गया एवं सकल्प भरवाए गए।
51 पौधे एवं गिलौय की टहनियां प्रदान की गई
पर्यावरण अंतर्गत तुलसी के 51 पौधे एवं गिलौय की टहनियां प्रदान की गई। संस्कार संवर्धन अंतर्गत कु. भूवि श्याम त्रिवेदी का विद्यारंभ संस्कार एवं ममता सिसौदिया का दीक्षा संस्कार संपन्न हुआ। शाम 7 बजे कीर्ति देवल द्वारा भजन प्रस्तुति एवं दीपयज्ञ तथा महाआरती का आयोजन हुआ। यह संचालन एसएस पुरोहित एवं विनोद जायसवाल, अरूण अरोड़ा, कैलाश चोबे, प्रशांत मलिक, दर्पण चोबे, अर्जुन, पियूष, केएल व्यास, महेश आचार्य आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
Trending
- अपराधियों के हौसले बुलंद, 50–60 लोगों की भीड़ ने कार में ले जाए जा रहे वांटेड हीरा को छुड़ाने किया हमला
- बखतगढ़ में ‘अभिमन्यु’ अभियान: थाना प्रभारी ने बच्चों को बताया महिलाओं के सम्मान और सृजन का महत्व
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया 25 करोड़ 91 लाख से बनने वाली दो सड़कों का भूमिपूजन
- आपत्तिजनक संदेश, चित्र व वीडियो एवं ऑडियो भेजे तो होगी कार्रवाई, प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
- शादी में पत्नी को डांस करने से रोका तो पत्नी ने गला घोंटकर पति को उतार दिया मोत के घाट
- मुनिराजों के मार्गदर्शन में गौशाला का होगा कायाकल्प; शेड के साथ बनेगा आधुनिक प्याऊ
- आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा ग्राम खरडू बड़ी में पुराने मकान से 86 हजार रुपये से अधिक की अवैध शराब
- वन विभाग द्वारा आयोजित किया गया अनुभूति कार्यक्रम
- एडवोकेट तेजस जैन चुने गए इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव मेम्बर
- अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल कर महिला ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, कारण अज्ञात
Prev Post