झाबुआ। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के ब्रह्रा संरक्षण मंे गुरू पूजन एवं गायत्री यज्ञ संपन्न हुा। गायत्री शक्ति पीठ बसंत काॅलोनी पर एक दिन पूर्व शाम 7 बजे समूह साधना मंे विश्व शांति एवं डाॅ. कलाम की शांति हेतु जाप किए गए। गायत्री परिजन विनोद जायसवाल ने बताया कि शक्तिपीठ से प्रातः 6 बजे प्रभात फैरी निकाली गई। जो नेहरू मार्ग, पुलिस लाईन, सिंचाई काॅलोनी, राजगढ़ नाका, आॅफिसर काॅलोनी, ब्लाॅक काॅलोनी होकर शक्ति पठ पर समाप्त हुई। प्रातः साढ़े 6 बजे ध्यान एवं जप संपन्न हुआ। प्रातः साढ़े 8 बजे से यज्ञ आरंभ हुआ। जिसमें एनपी गुप्ता, लिनेश पुरोहित, सरदार चोहान, दीपक त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, श्याम त्रिवेदी ने सपत्निक विशेष पूजन संपन्न किया। यज्ञ के पश्चात स्वास्थ्य अंतर्गत गीता विनोद परमार द्वारा ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जिसमें 40 परिजनों का परीक्षण किया गया। जोबट शक्तिपीठ पर स्थापित कार्निया संकल्प केंद्र हेतु भी प्रेरित किया गया एवं सकल्प भरवाए गए।
51 पौधे एवं गिलौय की टहनियां प्रदान की गई
पर्यावरण अंतर्गत तुलसी के 51 पौधे एवं गिलौय की टहनियां प्रदान की गई। संस्कार संवर्धन अंतर्गत कु. भूवि श्याम त्रिवेदी का विद्यारंभ संस्कार एवं ममता सिसौदिया का दीक्षा संस्कार संपन्न हुआ। शाम 7 बजे कीर्ति देवल द्वारा भजन प्रस्तुति एवं दीपयज्ञ तथा महाआरती का आयोजन हुआ। यह संचालन एसएस पुरोहित एवं विनोद जायसवाल, अरूण अरोड़ा, कैलाश चोबे, प्रशांत मलिक, दर्पण चोबे, अर्जुन, पियूष, केएल व्यास, महेश आचार्य आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *