नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में आज रिमझिम बारिश हो रही थी जिससे खंडवा बड़ौदा रोड ग्राम फाटा में हथनी नदी की रेलिंग तोड़ता हुआ एक ट्राला पुल के नीचे जा गिरे जिससे चालक को गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के मुताबिक जीजे 06 एएक्स 9870 बड़ौदा की ओर से आ रहा था तभी ड्राइवर स्टेयरिंग पर संतुलन खो बैठा और ट्राला सीधे नदी के नीचे पुराने पुल पर जा गिरा जिससे ड्राइवर घायल हो गया। वह तो गनीमत रही कि दुर्घटना के समय पुल से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था नहीं तो जान माल की हानी हो सकती थी। Post navigation 5 सूत्री मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल विधायक शेखावत से मिला रपट पर आये अचानक पानी से बाइक सवार बहा, ग्रामीणों ने अथक प्रयासों से बचाया