अर्जुन मावी, सरदारपुर विगत दिवस मां जयंती धाम सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल 5 सूत्री जनहीतेशी मांगों को लेकर बदनावर विधानसभा के विकास पुरुष विधायक भैरोंसिंह शेखावत से नागदा सर्किट हाउस पर मिला तथा मांग पत्र सौंपा गया। संस्था के रामकरण पटेल ने बताया कि बदनावर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत चिराखान के अंतर्गत उंडेश्वर धाम के निकट एक उंडवा नामक बड़ा नाला बरसात में बहता है, जिसमें जल संग्रहण के लिए एक बड़ा डेम निर्माण के लिए मुख्य मांग रखी है यहां डेम निर्माण होजाने से छेत्र के खेतीहर किसान लाभान्वित होंगे। साथ ही पर्यावरण सुधार के लिए बड़ा कार्य हो सकेगा। स्थल पर मांगलिक भवन दसई लाबरीया मुख्य रोड से स्थल तक 2 किलोमीटर पक्की सडक़ निर्माण पर्यावरण सुरक्षा के लिए 12 हेक्टेयर पर तार फेंसिंग तथा एक ट्यूबवेल खनन के लिए चिराखान ग्राम पंचायत ग्राम सभा में प्रस्ताव पत्र सौंपा गया। शेखावत ने सार्वजनिक जन हितेषी जायज मांग को जल्द पूरा करने के लिए प्रतीनिधी मण्डल को आश्वस्त किया इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुरेश भूत पर्यावरण प्रेमी गोवर्धन सिंह डोडिया नितिन सांखला कमलेशराव पवार दिनेश रघुवंशी पंकज गुजराती शीतल प्रसाद पांडे अनवर मंसूरी जितेंद्र भाटी सहित दसई बिडवाल खिलेडी कडोद नागदा के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे। Post navigation विधायक चौहान ने नवनिर्मित हायर सेकेंडरी भवन का किया उद्घाटन ट्राला पुल की रेलिंग तोड़ लटका, हादसे में ड्राइवर गंभीर घायल