बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ गुजरात राज्य की पुलिस को तफ्तीश के दौरान हथकड़ी को तोडक़र बड़ासर्दी से फरार आरोपी को आम्बुआ पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विकास कपीश के अनुसार 25 मई को चाणोद जिला बड़ौदा के थानान्तर्गत अलीराजपुर जिले के ग्राम बड़ीसर्दी का फरार आरोपी रोनित पिता मुकेश भिलाला ने चोरी की थी जिसमे उसके विरूद्ध चाणोद थाने पर अपराध क्रमॉक 11/17 के तहत धारा 339, 411 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से आरोपी को माल बरामद एवं अन्य साथी को गिरफ्तार करने के लिये गुजरात पुलिस ग्राम बड़ीसर्दी लाई थी। उक्त आरोपी गुजरात पुलिस को चकमा देकर भाग गया था, जिसके बबाद गुजरात के तीन पुलिस को निलंबित कर दिया था। और इसकी रिपोर्ट आम्बुआ थाने पर दर्ज की गई थी। इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एवं एएसपी सीमा अलावा के निर्देश पर एवं एसडीओपी मेवालाल मोरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास कपीश ने अपनी टीम गठित कर ग्राम सर्दी में दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी जंगल की और भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर घने जंगल से गिरफ्तार किया। इस अभियान मे प्रधान आरक्षक अरविंद, मनीष कुमार, आर. मनीष, रमेश, प्रताप, बहादुर का सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, जिला कॉग्रेस उसके साथ : सरदार पटेल पाटीदार समाज का 32वां सामूहिक विवाह का आय-व्यय ब्योरा पेश