झाबुआ live डेस्क मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के जिलों व ब्लाक स्तर पर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत कर शासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती न हो व अपराधियो को कड़ी से कड़ी सजा देंगे की मांग कांग्रेसी करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल मेहता ने समस्त कांग्रेसजनों व विभिन्न संगठनों के सदस्यों व नगर वासियो से कैंडलना सभा मे भाग लेने का आग्रह किया। आयोजित कैडलमार्च में सांसद कांतिलाल भूरिया भी भाग लेंगे। केंडल मार्च संवेदना यात्रा सायंकाल 8 बजे स्थानीय राजवाड़ा चोक से बस स्टैंड फव्वारा चोक तक निकाली जाएगी, जिसमे जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस सेवादल युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समस्त मोर्चा संगठन अभिभाषक संघ नगर के सामाजिक संघटन , व्यापारी संगठन, मुस्लिम वर्ग व नगर की समस्त जनता जनार्दन उक्त आयोजित हिंसा के खिलाफ केंडल मार्च में भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी मानवता के प्रति संवेदना प्रकट कर भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आमंत्रित है। Post navigation कांग्रेस पार्टी हर हाल में जीते पहले यह सुनिश्चित करें- श्री जोशी सोसाइटी प्रबंधक व सेल्समैन ने चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर कर दी अनाज की कालाबाजारी