बृजेश खंडेलवाल,  आम्बुआ

आम्बुआ से सात किमी दूर ग्राम बड़ीसर्दी की सोसायटी की उचित मूल्य की दुकान से कालाबाजारी की जॉच के बाद सोसाइटी के तीन कर्मचारियो पर आम्बुआ थाने पर रिर्पोट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी विकास कपीश ने बताया कि सोसायटी के कर्मचारी द्वारा आम्बुआ थाने पर सूचना दी थी कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर चोरी हो गइ। इस पर कलेक्टर अलीराजपुर ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संतोष निराला को जांच हेतु घटना स्थल बड़ीसर्दी भेजा जॉच रिर्पोट मे कालाबाजारी करना पाया गया । इस आधार पर कलेक्टर गणेश शंकर मिस्रा ने आपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन पर सोसायटी प्रबंधक गीरधारीलाल राठौड़, सेल्समैन प्रीतम एवं रायसिंग के खिलाफ थाना आम्बुआ मे अपराध क्रमॉक 83/18 के तहत 3/7 ईसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है । जॉच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *