हरीश राठौड़, पेटलावद गुरुवार शाम अपने काका के साथ माही नदी में नहाकर लौट रहे एक बालक पर बिजली गिर गई जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय कालू मानसिंह डामर निवासी करणगढ़ अपने काका के साथ नदी में नहाकर आ रहे थे तभी गरज के साथ बिजली कडक़ी और पैदल चल रहे कालू पर आ गिरी उसके बाद बालक बुरी तरह से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला बामनिया पुलिस चौकी का है। इसके बाद काका ने इसकी सूचना दी और बालक कालू का शव पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद लाया गया। Post navigation पेयजल संकट की जद शहर, चोरबोराली डेम में पानी खत्म, टैंकरों से पानी व्यवस्था में जुटी नगर परिषद हाइड्रोक्लोराइड एसिड से भरा टैंकर रेलिंग तोड़ पुल के नीचे गिरा, ड्राइवर की हालत नाजुक