हरीश राठौड़, पेटलावद पेटलावद से 25 किलोमीटर ग्राम कसारवाडी में केमिकल से भरा टैंकर पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 28 वर्षीय ड्राइवर सुरेश पिता कालूराम गोयल गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंकर एमएच 18 बीए 1429 में हाइड्रोक्लोराइड एसिड भरा था और टैंकर पलटते ही एसिड रिसने लगा। इसकी सूचना 108 पर दी गई और सूचना मिलते ही ईएमटी रूपचंद, पाइलेट मुकेश मेड़ा 108 वाहन के साथ घटनास्थल पहुंचे और तुरंत ही घायल ड्राइवर को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रतलाम रैफर कर दिया। Post navigation अपने काका के साथ घर जा रहे बालक पर आसमानी आफत ने ढहाया कहर, फिर क्या हुआ जानिए मानव सेवा के लिए पेटलावद से झाबुआ पहुंचकर युवक ने किया रक्तदान