पियुष चन्देल अलीराजपुर – अलीराजपुर के माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने गुरुवार को भगवान महेश की जयंती के अवसर पर स्थानीय मां गार्डन केशव नगर में टीम रक्तदुत की सहायता से रक्तदान शिविर का आयोजन किया और रेकॉर्ड 44 यूनिट का रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से हिस्सा लिया और 15 यूनिट रक्त दिया।समाज के दिलीप सारडा ने अपनी पत्नी सोनु सारडा के साथ सपत्निक रक्तदान किया। शिविर में कई नवयुवक व नवयुवतियों ने पहली बार रक्तदान किया। केशवनगर के मां गार्डन मे माहेश्वरी समाज का सामाजिक कार्यक्रम एवं सहभोज भी था, जिसमे सम्मिलित होने आये अजय मालवीय ने भी शिविर मे अपने जीवन का पहला रक्तदान किया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के मकु परवाल, कृष्ण कांत बेडिया, रितेश माहेश्वरी, हेमन्त कोठारी, निर्मल सोमानी, आशीष आगाल, गोविंदा गुप्ता तथा टीम रक्तदुत के डॉ के.सी. गुप्ता, आशीष शर्मा, राहुल अलावा, रितेश चौहान, कादु सिंह डोडवे, विनय जायसवाल, चन्द्रेश वाघेला, प्रतीक सोलंकी, हितेश जोशी, कमल राठौड़, सुरेश मुनिया, नीरजा चन्देल, मनीषा परतेती एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। Post navigation शरीर और आत्मा का सच्चा सम्बन्ध ही योग – श्री कुलकर्णी नवनियुक्त प्रभारी सहायक आयुक्त विनोद कोरी का किया स्वागत, सतीश सिह को दी विदाई