झाबुआ Live के लिए सारंगी से ” जीवनलाल राठोड़ ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । घर के काम को लेकर हुए एक मामूली विवाद मे पेटलावद थाने के अंतर्गत आने वाली सारंगी चोकी के ” काचरोदिया ” गांव मे रविवार रात को एक पुत्र ने अपने ही पिता की पत्थरो से कुचलकर हत्या कर दी ओर पत्नी सहित फरार हो गया । पुलिस के अनुसार कल शाम काचरोदिया गांव मे संगीता पति प्रकाश घर के लिए पानी लेकर जैसै ही घर आयी वैसै ही उसके ससुर ” मानसिंह पिता तेजराम खराडी” उम्र 45 साल ने कहा कि तुम्हारी सास की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए घर का काम क्यो नहीं करती ? इस बात पर बहु संगीता ने अपने ससुर मानसिंह को बाल पकडकर नीचे गिरा लिया ओर मारने लगी इसी बीच मानसिंह का पुत्र प्रकाश भी आ गया ओर पत्थर उठाकर अपने पिता के सिर पर दे मारा जिससे मोकै पर ही उसकी मृत्यु हो गयी । इस घटनाक्रम को मृतक मानसिंह की पत्नी पारीबाई ने देखा ओर मामले मे एफआईआर दर्ज करवाई । पेटलावद टीआई के एल बरकडे के अनुसार अभी दोनो आरोपी फरार है । Post navigation अधेड ने लगाई फांसी ; जिम्मेदार कौन पैसा मांगने वाले या पुलिस ? नाबालिग बालिका को अगुवा करने पर पाटीदार समाज ने सौंपा एसडीओपी को ज्ञापन