सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबडी के रहवासी तोलसिंह बाठिया भूरिया व उनकी पत्नी रमिला दोनों दिव्यांग है। दिव्यांग तोलसिंह अपने घर का गुजारा वेल्डिंग कार्य करता है और इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी व स्वयं के लिए कई बार बाइक के लिए गुहार लगाई, लेकिन उन्हें बाइक नहीं मिली। क्षेत्र में 12 मार्च को कलेक्टर आशीष सक्सेना ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हकीकत जानने के लिए पहुंचे तो कलेक्टर के समक्ष उन्होंने अपनी पीड़ा बयां कर बाइक की मांग की। इसके बाद कलेक्टर ने उन्हें जल्द ही बाइक देने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए लेकिन वे निर्देश भी पूरे होते दिखाई नहीं दिए जिसके बाद दिव्यांग परेशान है और उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। Post navigation ट्रेस मोबाइल सेल ने गुम हुए 27 मोबाइल को किया ट्रेस, एसपी ने कंट्रोल रूम में बुलाकर सभी आवेदकों को सौंपे मोबाइल युवा संकल्प अभियान में झाबुआ के युवाओं ने संकल्प लिया