जितेंद्र राठौड़, झकनावदा नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में आज ग्राहक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बैंक में नियमित ऋण की अदायगी करने वाले ग्राहकों को सम्मानित किया गया। कार्यकम को संबोधित करते हुए शाखा प्रंबधक बाबूलाल सोलकी ने कहा कि बैंक में ज्यादा से ज्यादा लेन देन करे। बैक से लिए ऋण की अदायगी समय पर करे, अपनी बचत की राशि बैक मे जमा करवाए। स्वयं सहायता समूह और नियमित ऋण अदायगी करने वाले हुए सम्मानित बैंक के अध्यक्ष और आरएम के निर्देश पर झकनावदा की नर्मदा झाबुआ बैंक की शाखा पर नियमित ऋण की अदायगी करने वाले स्वयं सहायता समूह लक्ष्मी माता स्वयं सहायता समूह सेमलिया के अध्यक्ष चंपाबाई और सचिव भूरीबाई और मां शारदा स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष रेखाबाई मकोड़ और सचिव राजूबाई को शिल्ड देकर सम्मानित किया। बैंक में लगातार समय राशि जमा कराने वाले शांतिलाल सोरडा, दयाराम प्रजापत, रतनलाल चौधरी को शिल्ड देकर बैक के संस्था प्रंबधक और जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एनआरएलम के प्रभारी अप्रित तिवारी पंच फकीरचन्द्र माली, पियुष राठौड, लिपिक राजकुमार मीणा, रविन्द्र राठौर पूनमचन्द्र कुभांखेडी आदि मौजूद थे। Post navigation 14 लाख 80 हजार रुपए के 500-1000 रुपए की पुरानी करेंसी के साथ 3 पुलिस हिरासत में ग्राम की होनहार छात्रा रीतिका ने हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में प्रथम