खरडूबडी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबडी से झाबुआ मार्ग पर सापन नदी के समीप मोड़ अब खूनी साबित हो रहा है। यहां पर अब तक लगातार पांच दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। इस मोड पर साइन बोर्ड नहीं होने के चलते लगातार दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने अभी तक न तो साइन बोर्ड लगाया और न ही स्पीड ब्रेकर बनाना इस जगह पर उचित समझा है। शुक्रवार को दोपहर में अपनी बाइक 13, 5215 से पारा से पिथनपुर जा रहा कालिया मंगा डामोर को तेज रफ्तार से आ रही तूफान जीप एमपी 09 बीए 7119 ने जबर्दस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार कालिया को चोट लगने बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद 108 की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय भेजा। लेकिन तूफान जीप को वहीं खड़ी कर चालक मौके देख रफुचक्कर हो गया। जीप में सवार पैसेंजर दुर्घटना के बाद परेशान दिखाई दिए। Post navigation शादी समारोह में आतिशबाजी से हुई आगजनी, क्या झुलसा जानिए सिर्फ एक click में हितग्राही से कुआं मंजूर के लिए मांगी 60 हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते सरपंच को रंगेहाथ धरदबोचा