झाबुआ लाइव के लिए अबदुल वली पठान की रिपोर्ट –
अब तक पंजीयन विभाग में कागजी काम होते थे, आज 1 जुलाई से अब ई-पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसके चलते अब कोई व्यक्ति देश के किसी भी कोने से एक क्लिक से पंजीयन करा सकेगा। संपत्ति के आॅनलाइन पंजीयन के लिए जिले में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है। बुधवार को जिला पंजीयन कार्यालय झाबुआ में विधायक शांतिलाल बिलवाल ने आॅनलाइन रजिस्ट्री कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत धनराजू, एसडी आर लक्ष्मण सिंह गामड, डिप्टी डीआर वाजपेयी, एसडीएम अम्बाराम पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।
डिजीटल इंडिया वीक प्रारंभ
भारत सरकार द्वारा 1 से 6 जुलाई तक ‘‘डिजिटल इंडिया वीक‘‘ मनाया जा रहा है। देश में बुधवार को जन चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन चेनल पर प्रसारित किया गया। 2 जुलाई को पोस्ट आॅफिस झाबुआ में वित्तीय समावेशन दिवस के रूप में मनाया जाएगा एवं डाकघर की योजनाओं के बारे में जनता को अवगत करवाया जाएगा। 3 जुलाइ को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा एवं स्कूली छात्रों को डाकघर के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। 4 जुलाई को ई-दुनिया के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Trending
- बकरे खरीदने आए व्यापारी से लूट: बनी के पुल के पास घात लगाकर वारदात, 76 हजार रुपये लेकर फरार
- समाजसेवी संजय कांठी का हृदयघात से निधन
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मण्डल कार्यवाह ने 144 दिन की नर्मदा परिक्रमा पैदल यात्रा कर लौटे डामोर का स्वागत किया
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज: जोबट में 27 अप्रैल को सौंपा जाएगा ज्ञापन
- राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विकासखंड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
- राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आलीराजपुर जिले की 20 ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार, ग्राम पंचायत बरझर प्रथम रही
- नानपुर में ईंधन का गहरा संकट गहराया, पेट्रोल पंप पर पांच दिनों से पेट्रोल-डीजल नहीं
- बरवेट संकुल के स्कूलों व बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:पाटीदार समाज की विशाल शोभा यात्रा निकली भगवान का भ्रमण
