झाबुआ लाइव डेस्क । राजस्व विभाग के अधिकारी अपने पटवारियों से किस तरह से बात या संवाद करते है इसका आडियो सामने आया है जिसमे पेटलावद के राजस्व निरीक्षक 2 नरेश श्रीवास्तव जो कि रायपुरिया मे बैठते है उसने पटवारी हल्का नंबर 36 के पटवारी संजय सोनी को फोन कर गाली गलौच की । दूसरी बार फिर गाली गलौज करने पर पटवारी सोनी का धैर्य जवाब दे गया ओर पटवारी साहब ने भी एफआईआर करवाने की चेतावनी दे दी । इस मामले का अब तुल पकडना तय है क्योकि राज्य पटवारी संघ के अध्यक्ष एस श्रीमाली ने कारवाई ना होने पर राज्य स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है पटवारी सोनी के अनुसार उसका तबादला एक माह पहले हो गया था मगर रिलीव के लिऐ भी परेशान कर रहा था । आप भी सुने इस आडियो को । Post navigation रायपुरिया के समीप हादसा – एक की मौत झाबुआ में ई-रजिस्ट्री कक्ष का उद्घाटन