अलीराजपुर लाइव के लिये जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट अलीराजपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त अलीराजपुर और झाबुआ जिला प्रभारी शहनवाज शेख जिला कांग्रेस कार्यालय अलीराजपुर पहुँचे, जहा पर कांग्रेस नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बैठक ली। जिस में सभी अलिराजपुर व जोबट विधानसभा के नेताओं ने अपने – अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके जोबट सांसद प्रतिनिधी बाबा भैया ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की इस बार जोबट विधानसभा सभा से टिकट परिवर्तन होगा तभी कांग्रेस पार्टी जोबट विधानसभा में जीत दर्ज कर पायेगी। इस मौके कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सरदार पटेल जी, राधेश्याम डी, खुर्शीद अली दीवान, जिला कोषाध्यक्ष सुमेर सिंह अजनार, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव शोभना ओंकार, जोबट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरू भाई अजनार,जिला पंचायत सदस्य बिहारिलाल डावर,राजेंद्र पटेल,रफीक एवरग्रीन ओर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे और आभार सुमेर सिंह अजनार ने माना। Post navigation फिल्म पद्मावत पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल