अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट — क्षत्रिय राजपूत समाज संघटन जोबट द्वारा नायब तहसीलदार सोनालिका सिंह को मुख्यमंत्री के नाम पद्मावती पर आधारित फिल्म पद्मावत के 25 जनवरी को रिलीज होने पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन दिया। क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौर ने बताया कि रानी पद्मावती ने 16000 स्त्रियों के साथ अपना मान सम्मान बचाने के लिए जोहर कर लिया था फिल्म में पद्मावती के चरित्र को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया यह फिल्म करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म है अगर फिल्म रिलीज होगी तो हम क्षत्रिय राजपूत समाज पुरजोर विरोध करेंगे। Post navigation कांग्रेस के सामने लाचार नजर आए भाजपाई, हुई करारी शिकस्त अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी से झाबुआ-अलीराजपुर जिला विधानसभा प्रभारी पहुँचे अलीराजपुर