झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- निराश्रित आश्रम झाबुआ में निवासरत छात्रों को 30 जनवरी को ड्रेस वितरण का कार्यकम आयोजित किया जाएगा। कार्यकम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भीलाचल मित्र मंडल के प्रदेशाध्यक्ष जीएस डामोर एवं कार्यकम की अध्यक्षता सूरज डामोर (रिटायरमेंट आईएस) रहेगी। विशेष अतिथि के तौर पर झाबुआ पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन रहेंगे। कार्यकम कल शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यकम का आयोजन एकलव्य ग्रामीण सामाजिक संस्था इंदौर द्रारा आयोजित किया जा रहा है। संस्था के मदन काबरा ने अधिक से अधिक संख्या मे जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों को कार्यकम मे उपस्थित रहने की अपील की। Post navigation थाना प्रभारी मेवालाल गौड़ होंगे 31 को सेवानिवृत्त, रखा आयोजन दी विदाई कलशयात्रा निकाल धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती