झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- थाना प्रभारी मेवालाल गौड़ की सेवानिवृत्त 31 जनवरी को पूर्ण होने जा रही है इस हेतु थाना कल्याणपुरा के पुलिस परिवार ने अपने इस सरल अधिकारी को विदाई देने के लिए पुलिस लाइन परिसर में ही छोटा सा आयोजन कर अपनी तरफ से भविष्य के शुभेच्छा की। एसआई गामड़ ने पुलिस स्टाफ की ओर से शॉल-श्रीफल भेंट की आयोजन में कालीदेवी थाना प्रभारी डांगी सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी मौजूद थे। इस अवसर पर नागरिकों ने कहा कि गौड़ का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा अपने सहज व सरल व्यक्तित्व के लिये आपको जाना जाता है और कल्याणपुरा थाने के इतिहास में यहां से प्रमोशन पर तो कई ऑफिसर गए पर पहली बार किसी थाना प्रभारी को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी जा रही है। Post navigation पाथ॔ मड॔र मिस्ट्री के बाद किशोरों की सुरक्षा ओर भटकाव रोकने की संभावनाओ पर काय॔शाला आज निराश्रित बच्चों को करेंगे ड्रेस वितरण