झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश की राज्यपाल की घोषणा होने पर आनंदी बेन का नगर से होकर निकलने के दौरान भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के नगर से होकर गुजरने के दौरान स्वागत किया। आनंदी बेन का काफिला जो गुजरात से उज्जैन की ओर जा रहा था को स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के समय स्वागत में उपस्थित सैकड़ों की भीड़ को देख कर अपने आप को रोक नही पाया। स्वागत हेतु विधायक कलसिह भाबर, प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा भाजपा संगीता सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, सीएमओ अशोक चौहान, महेश नागर अमित शाह, राकेश सोनी, पार्षद गजेन्द्र चौहान, पीटर बबेरिया, रोहित बैरागी, समर्थ उपाध्याय, अभिभाषक संघ अध्यक्ष अरुण गादिया, व वीरेन्द्र बाबेल, मोहन भाई गवली, शांतिलाल सोलंकी, गोपाल वैरागी, हेमन्त शर्मा, राजू धानक समेत पार्षद गण एवं नगर परिषद कर्मचारी के साथ स्कूल की छात्र छात्राओं ने स्वागत किया। यहां से काफीला पेटलावद की ओर रवाना हुआ। Post navigation जेसीबी मशीन से की जा रही सफाई का नप अध्यक्ष डामोर ने किया आकस्मिक निरीक्षण सासंद कान्तिलाल भूरिया मंगलवार को डाक बंगले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक