झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर परिषद् अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा रविवार को नगर में स्वच्छता अभियान संबंधी चल रहे निर्माण कार्य जिसमें मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (द्वितीय चरण) अन्तर्गत सुतरेटी रोड़ चौराहा से पी.डब्ल्यू.डी. कार्यालय तक नवीन आरसीसी नाला निर्माण कार्य का एवं पुराने नगरपालिका कार्यालय भवन के सामने नाले की जेसीबी मशीन द्वारा करवाई जा रही सफाई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। डामोर द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार एवं जेसीबी ऑपरेटर को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष बंटी डामोर डामोर के साथ पार्षद रोहित बैरागी , आरसी हिहोर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोकसिंह चौहान, उपयंत्री पारसिंह पारगी, अभिषेक परिहार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे । Post navigation आनंद उत्सव में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आनंदीबेन की झलक पाने के लिए आतुर दिखाइ दिए शहरवासी, विधायक-नप अध्यक्ष ने किया स्वागत