अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट आनंद उत्सव के उपलक्ष में नगर पंचायत जोबट द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन रखा गया जिसमें बहुत ही रोमांच देखने को मिला भाजपा की तरफ से भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडी अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, नितेश अग्रवाल, नप उपाध्यक्ष संजय वाणी, संजय सोमानी, शुभम श्रीवास्तव, राकेश राठौड़, लक्की जैन सहित अन्य कार्यकर्ता थे जिस में भाजपा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 113 रन बनाए। वही कांग्रेस की ओर से तरुण जैन सलीम लोहार, आशीष, संजय फिलिमोन, कालू लक्की, राठौड़ आसिफ आदि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र ओवर में ही जीत हासिल कर ली सारे नगर की जनता ने इस क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम श्रीवास्तव और लक्की राठौर की मुख्य भूमिका रही। Post navigation खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकी, आक्रोशित प्रेस क्लब पहुंचा थाने FIR दर्ज कराई फिल्म पद्मावत पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन