झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट के छोटे भाई प्रतीक पिता सुरेन्द माता संगीता भट्ट के संग प्रियंका का शुभ विवाह 3 दिसम्बर 2017 को संपन्न हुआ। जिसमें भटट परिवार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण पत्रिका भेजकर विवाह समारोह मे पधारने का आग्रह किया था। पीएम मोदी तो समय के अभाव के कारण समारोह में शामिल नही हो सके, लेकिन उन्होंने चि. प्रतीक व प्रियंका को साथ ही भटट परिवार को ये शुभकामना संदेश जरूर भेजा। जिसे पाकर पूरा परिवार बहुत प्रसन्न व खुशियों से अभिभूत है। भाई हेमन्त भट्ट ने मालवा लाईव से चर्चा में कहा कि यह भाजपा की विशेषता है, कि उनके परिवार के लिए स्वर्णिम अवसर बना। जिसे पीएम मोदीजी ने शुभकामना संदेश भेजकर यादगार बना दिया। पूरे परिवार ने पीएम मोदी का आभार माना और ईश्वर से कामना की कि ऐसे भारत मां के सच्चे लाल को हमेशा प्रसन्न व स्वस्थ रखे वे हमेशा अजेय रहे। Post navigation गायत्री परिवार ने निकला क्रांति रथ, स्कूल के विद्यार्थियो ने की सहभागिता नप अध्यक्ष भटेवरा ने सभी धर्मगुरुओं की बैठक लेकर की अपील, पूजा व नमाज के बाद समझाए कचरा रोड पर न फेंके