झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट पडोसी राज्यों सहित पश्चिम मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके मे कुख्यात डकैत मलखान का राइट हैंड माने जाने वाले कुख्यात बदमाश ” सरदार” को झाबुआ क्राइम ब्रांच ने अंतरवेलिया पुलिस चोकी के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया है । झाबुआ #एसपी महेशचंद्र जैन ने आज कंट्रोल रुम मे आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मे खुलासा करते हुए बताया कि सरदार पर 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित था ओर उस पर लगातार निगाह रखी जा रही थी ; मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने अनास नदी के पुल पर सरदार की घेराबंदी उस समय की जब वह चोरी की मोटरसाइकिल से जा रहा था । #एसपी ने सरदार को पकड़ने वाली टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की । Post navigation रेलमंत्री से मिलकर सांसद भूरिया ने सोंपा मांग पत्र ; रेल्वे लाइन को तेजी लाने की मांग कार सीखने जाना इस युवती को पडा महंगा; हुआ उसके साथ यह अपराध