अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट

 जिले के बोरी थाने में पदस्त अरविंद सेन की हुई निर्मम हत्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय भी अब सख्त दिखाई दे रहा है। दरअसल जनहितैषी युवक मण्डल के सचिव गोविन्दा गुप्ता ने एक पत्र लिख कर अरविंद सेन की हत्या को लेकर उनके परिवार को विभिन्न सुविधाए देने के साथ अन्य मांगों का एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया था। जिसके बाद केंद्रीय ग्रह मंत्रालय, नईदिल्ली के अपर सचिव ए के ध्यानी ने मप्र शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर श्री गुप्ता की मांगों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी आशय का एक पत्र गोविन्दा गुप्ता को भी केंद्रीय गृह मंत्रालय से प्राप्त हुआ है।

ये मांगे रखी थी जनहितैषी युवक मंडल ने-

1) स्व. अरविंद सेन को जिले के रहवासियों ने तो शाहिद का दर्जा दे दिया है, शाशन भी अधिकृत घोषणा कर सेन को शहीद का दर्जा दे।

2) शहीद अरविंद सेन के बच्चो का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए बच्चो की उच्च शिक्षा एवं शादी का खर्च शासन स्वयं वहन करे।

03) शहीद सेन के परिवार को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।

04) शहीद अरविंद सेन के परिवार के एक सदस्य को विभाग में नोकरी दी जाए।

05) विधवा पत्नी को प्रतिमाह पेशन दी जाए।

06) अलीराजपुर जिले की किसी शासकीय स्कूल या शासकीय चिकित्सालय या मार्ग का नाम का नाम शाहिद अरविंद सेन के नाम से रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *