झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- खेल युवा महोत्सव को लेकर थान्दला युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में आगामी योजना व प्रत्येक गांव स्तर तक खेल महोत्सव एवं स्वामी विवेकानन्द के सपनों का भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए अनेक युवा गतिविधियों के विषय पर बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित विधायक कलसिंह भाबर ने बताया कि खेल महोत्सव में 7 जनवरी को प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती एवं विधायक रतलाम चैतन्य कश्यप शिरकत करेंगे। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नाथूराम पाटीदार, भाजयुमो जिला महामंत्री संजय भाबर ने जानकारी देते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री केपी झाला एवं समापन में कलेक्टर व पुलिस कप्तान तथा झाबुआ विधायक द्वारा किया जाना है। साथ ही ब्लाक समन्वयक, विपुल आचार्य, यशवंत बामनिया, मांगु डामोर, जानी, वैभव बैरागी, अर्जुन मेड़ा, प्रताप कटारा, भगतसिंह डामोर, गजेन्द्र कसाडिया, दिलीप सिंगाड़, सूरज अईडिया, देवचन्द गणावा, सुरेश बिलवाल, अर्जुन अमिलयार, मुकेश बामनिया, जानू वसुनिया व अन्य वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। Post navigation बेटिया अभिशाप नहीं वरदान है, बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाएंगे : कैबिनेट मंत्री पाटीदार खेल युवा महोत्सव का शुभारंभ