झाबुआ लाइव के लिए थांदलारोड से बुरहानुद्दीन जादलीवाला की रिपोर्ट- थांदलारोड के समीप उमरादरा जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौत की वजह सिर पर गंभीर चोट लगने व अधिक रक्तस्त्राव होने से हुई है। थांदलारोड चौकी प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि बाइक सवार एमपी 45 एम 653 से काका-भतीजे काकनवानी से नोतरा-ममेरा कर अपने गांव उमरादरा लौट रहे थे कि बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे फाटक के समीप ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी इस दौरान दिनेश पिता पुनिया मेड़ा उम्र 25 वर्ष व उसके काका कसन पिता सुरसिंह मेड़ा उम्र 50 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। रातभर शव घटनास्थल पर ही पड़े रहे और जब सुबह गांव के तड़वी वीसिया ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 119, 120, धारा 174 सीआरपीसी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर लाश को परिजनों को सौंप दी। Post navigation संकल्प एकेडमी से चयनित हुए कमलसिंह डीएसपी व कुलभूषण नायब तहसीलदार राणापुर थाने मे घुसकर शाशकीय काय॔ मे बाधा डालने के मामले मे यह है गिरफ्तार आरोपीयो का लीगल स्टेटस